विश्व के सबसे अजीब कानून
कानून समाज व्यवस्था बनाए रखने के लिए और उसे नियंत्रित करने के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन विश्व भर में कुछ ऐसे अजीबो गरीब कानून होते हैं कि उन्हें सुनकर आपको हंसी आएगी और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर इनकी जरूरत ही क्यों पड़ी
कुछ कानून के पीछे की वजह उनके देश की प्राचीन परंपराएं भी होती है तो कभी अजीब परिस्थिति, तो आईए जानते हैं आपको चौंका देने वाले कुछ अजीबो गरीब कानून के बारे में.
1. स्वीटजरलैंड: रात 10:00 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश करना गैर कानूनी माना जाता है
अब जरा सोच कर देखिए टॉयलेट में फ्लश करने को लेकर भी कोई कानून बन सकता है? आपको बता दे की स्विजरलैंड में एक ऐसा ही कानून है अगर आप किसी अपार्टमेंट में रह रहे हैं और गलती से भी रात 10:00 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश कर दिए तो इसे गैर कानूनी माना जाएगा
ऐसा करने पर आपको सजा दी जा सकती है, असल में स्वीटजरलैंड अनुशासन और साफ सफाई के लिए जाना जाता है, लेकिन यह कानून कुछ ज्यादा ही अनुशासित है, इस कानून के पीछे का कारण यह है कि टॉयलेट फ्लश करने की आवाज से शोर होता है, जिससे कि लोग परेशान होते हैं और इस कानून का उद्देश्य रात में शांति बनाए रखना है, लेकिन यह कानून लोगों के लिए हंसी का विषय भी हो सकता है, खास कर वो जो स्विट्जरलैंड में नए हैं या इस कानून से अनजान है
2. जापान: जापान के लोगों को मोटा होने की इजाजत नहीं है
जी हां...आपको यह पढ़ कर थोड़ा अजीब जरूर लगा होगा या हंसी भी आई होगी पर यह सच है कि जापान में मोटा होने पर व्यक्ति को सजा दी जा सकती है और इसे गैर कानूनी भी माना जाता है, जापान में इस कानून को "मेटाबो"कानून कहा जाता है, यह कानून 2008 में जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय लेकर आया था, इस कानून के अंतर्गत हर साल 40 से 74 साल के बीच के पुरुषों और महिलाओं की कमर की माप लिया जाता है पुरुषों की कमर 33.5 और महिलाओं की कमर 35.4 इंच से ज्यादा नहीं होना चाहिए
इस कानून का मकसद यह है कि स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को रोकना, आपको बता दे की जापान के एक बड़े आबादी बुजुर्गों का है और इन सभी लोगों का इलाज की जिम्मेदारी सरकार की होती है, इसी वजह से सरकार इस कानून को लागू किया है क्योंकि सरकार यह कभी भी नहीं चाहती कि मोटापे की चलते किसी को डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या से जूझे, इस कानून ने अंतरराष्ट्रीय देशों का ध्यान को आकर्षित किया है क्योंकि यह एक बहुत ही विचित्र तरीका है जिससे सरकार लोगों के वजन पर नियंत्रण रखने की कोशिश कर रही है।
3. थाईलैंड: 15 साल तक की सज़ा हो सकती है करेंसी नोट और सिक्कों पर पैर रखना
थाईलैंड के लोग पैरों को शरीर के सबसे गंदा अंग मानते हैं,अगर आप थाईलैंड के नोट और सिक्कों पर गलती से भी पर रख देते हैं तो इसके लिए आपको 15 साल की सजा हो सकती है, क्योंकि वहां की करेंसी पर थाईलैंड के राजा की तस्वीर बनी होती है
और ऐसा करने पर राजा का उनके प्रति अपमान होना या उनके गरिमा का ठेस पहुंचाना माना जाता है, और इसे एक गंभीर अपराध माना जाता है, और यदि कोई गलती से भी थाईलैंड के ई पर पर रख देता है तो इसके लिए सजा मिल सकती है, आपको बता दे कि थाइलैंड में राजा के प्रति और उनके राजशाही के लिए गहरा सम्मान किया जाता है, और यह कानून उस सम्मान को बनाए रखने के लिए होता है
4. ऑस्ट्रेलिया: आप खुद से बिजली का बल्ब नहीं बदल सकते
ऑस्ट्रेलिया देश में एक ऐसा कानून है जिसके तहत कोई भी व्यक्ति अपने घर का खुद से बिजली का बल्ब नहीं बदल सकता है इसके लिए उसको इलेक्ट्रिशियन का लाइसेंस लेना होगा, इस कानून का मकसद यह था कि कोई भी व्यक्ति बिजली से जुड़े हुए कार्य करते वक्त
उसे कुछ अनहोनी या दुर्घटना की शिकार न होना पड़े, यह कानून वर्षों तक लोगों को चौंकाता रहा, आज भी यह कानून एक दिल चिप्स विषय बना है कि कैसे छोटे-मोटे नियम साधारण कामों पर भी असर डाल सकते हैं वैसे 1999 में इस कानून को हटा दिया गया था।
5. फ़्रांसिस्को: कबूतरों को खाना खिलाना गैरकानूनी है
वैसे कबूतरों को दाना डालना भारतीय लोगों के लिए यह एक आम बात सी है लेकिन आप फ्रांसिस्को में रहते हऔर वहां पर कबूतरों को दाना डालते हैं तो आपको ऐसा करने पर समस्या और परेशानी में डाल सकती है, पुलिस को अगर पता लग गई कि आप कबूतर को खाना खिला रहे हैं
तो आपको पकड़ के ले जा सकती है और जुर्माना भी भरना पड़ सकता है, आपको बता दे कि इस कानून के पीछे का कारण यह है कि कबूतरों को बीमारी फैलने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है।
6. सिंगापुर: सिंगापुर में च्युइंग गम को बेचना अवैध है
सिंगापुर में च्यूइंग गम को बेचना और बाहर से मांगना इसे गैर कानूनी माना जाता है,यह कानून वर्ष 1992 में लागू किया गया था, च्यूइंग गम से सर्वजनि के जगह पर गंदगी फैलने से वहां के अधिकारियों ने नाराजगी जताई थी क्योंकि च्यूइंग गम को सड़क मेट्रो और अन्य स्वर्वजनिक जगह से हटाना काफी मुश्किल साबित हो रहा था इसी
वजह से सरकार ने च्यूइंग गम पर रोक लगाने का फैसला लिया, वैसे आपको बता दे की 2004 के बाद से इस कानून में कुछ बदलाव किए गए, चिकित्सा उद्देश्यों से डॉक्टर फार्मासिस्ट से च्यूइंग गम खरीद सकते हैं,लेकिन आमतौर पर सार्वजनिक जगहों पर च्यूइंग गम चबाना अभी भी प्रतिबंध है।
7. कनाडा:बहुत सारे सिक्कों से भुगतान करना अवैध
जी हां आपने सही पढ़ा,कनाडा में भी एक ऐसा ही कानून है जो आप एक निश्चित संख्या से अधिक सिक्कों का उपयोग बिल्कुल भी नहीं कर सकते,उदाहरण के तौर पर, यदि कोई महंगे वस्तु खरीदने हैं तो आप सिक्कों से भुगतान नहीं कर सकते हैं
क्योंकि सिक्का लेनदेन को धीमा कर सकती है और दुकानदारों के लिए यह परेशानी हो सकती है यह एक छोटा सा अनोखा कानून दिखता है कि कैसे नियम भी वित्तीय व्यापार को प्रभावित कर सकती है।
8. ईरान:एक कानून जिसके तहत पिता अपनी बेटी से भी शादी कर सकता है
आपको थोड़ा या पढ़ के अजीब जरूर लगा होगा, लेकिन यह सच है कि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान में एक ऐसा कानून है जिसके अंतर्गत एक पिता अपनी बेटी से शादी कर सकता है
इस कानून को 2013 में लाया गया था,इस कानून के तहत कोई भी पिता अपनी गोद ली हुई बेटी से ही शादी कर सकता है, और उसे बेटी की उम्र पिता से कम से कम 13 साल काम होना अनिवार्य है अगर इससे कम उम्र की लड़की हुई तो इसे कानूनी अपराध माना जाएगा, इस कानून का खूब विरोध भी हुआ था, आपको बता दे कि ईरान में लेडिस को मेन्स फुटबॉल देखने पर भी रोक है।
निष्कर्ष:
यह अलग-अलग कानून दुनिया भर में दिखाते हैं कि कानून न केवल समाज में व्यवस्था बनाए रखने के लिए बनाए जाते हैं, बल्कि समाज और संस्कृति के विकास के साथ-साथ कानून को भी कभी-कभी बदल दिए जाते हैं, कुछ देश के कानून उनके परंपराओं से जुड़े हुए होते हैं
0 Comments