2038 में क्या दुनिया खत्म हो जाएगी

हर इंसान के मन में यह सवाल उलझन सा बना हुआ है कि दुनिया कब कैसे और किस दिन खत्म होगी यह सवाल सदियों से हर इंसान के मन में पहेली सा बन चुका है ,धर्म और विज्ञान की दृष्टि से अपनी अपनी व्याख्याएं लिखी गई है अगर हम धार्मिक दृष्टि से बात करें तो उनके अनुसार यह एक आध्यात्मिक घटना होगी क्योंकि जब धरती पर ज्यादा पाप बढ़ जाएगी तो दुनिया का विनाश हो जाएगा


वहीं अगर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखे तो इसे एक प्राकृतिक घटना से जोड़ा जाता है,ज्योतिष धार्मिक और विज्ञान जगत के कुछ लोगों द्वारा पहले भी कई बार दुनिया के खत्म हो जाने का दावा किया जाता रहा है ,इसके लिए समय-समय पर तारीख भी बताई गई है ,और आपको बता देती 4 से 5 बार बताई गई ऐसी तारीख  जो अब तक झूठ साबित हो चुकी है

           

लेकिन फिर भी आने वालों कल को कोई नहीं जानता है क्योंकि इस ब्रह्मांड में जो कुछ भी आया है उसका अंत तो एक न एक दिन  निश्चित है और इसी आधार पर इस पृथ्वी का अंत होने का भी भविष्यवाणी किया जाता रहा है,और इसी वजह से हर धर्म के अलग-अलग दावे किए गए हैं कि दुनिया कब खत्म होगी और विज्ञान ने भी दावा किया है कि दुनिया एक न एक दिन  खत्म हो जाएगा तो चलिए आज हम इस लेख के माध्यम से हर धर्म के अलग-अलग अपने दावे और विज्ञान के दृष्टिकोण से जानेंगे कि आखिर में दुनिया कब खत्म होगी |

                  
 

अगर हम धार्मिक दृष्टि से बात करें कि दुनिया का अंत कब और कैसे होगा तो आपको बता दे की दुनिया के हर धर्म में दावा किया है कि दुनिया का एक नया एक दिन अंत जरूर होगा क्योंकि इस ब्रह्मांड में जिसका जन्म हुआ है उसका अंत भी निश्चित कल में होगा तो आईए देखते हैं कि हर धर्म के दुनिया खत्म हो जाने के उनके अलग-अलग भविष्यवाणी क्या कहते हैं


हिंदू धर्म के दृष्टिकोण से

ऐसा मान्यता है कि सनातन हिंदू धर्म पूरी दुनिया का सबसे पुराना धर्म में से माना जाता है क्योंकि इसके पहले किसी भी धर्म का होने का प्रमाण नहीं है पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भी हिंदू धर्म 90000 वर्ष पुराना माना गया है इस धर्म के अनुसार दुनिया का खत्म हो जाने का भविष्यवाणी कलयुग में की गई है जो कि अभी चल रही है आपको बता दे की पौराणिक कथाओं के अनुसार हिंदू धर्म में चार युगों का वर्णन किया गया है जिसमें से तीन युग समाप्त हो चुके हैं और जो अभी चल रहा है वह कलयुग चल रहा है



                          

आपको बता दे कि जब इस दुनिया में चारों तरफ पाप चोरी डकैती हत्या अनाचार दुराचार का घड़ा लबालब भर जाएगा तो इसको समाप्त करने के लिए भगवान विष्णु जी का अवतार भगवान कल्कि के रूप में लेंगे और दुनिया का विनाश करेंगे आपको बता दे की पौराणिक कथाओं में भगवान विष्णु जी के 10 अवतारों का जिक्र किया गया है जिसमें से भगवान कल्कि की सबसे अंतिम अवतार होंगे |भगवान कल्कि देवदत्त घोड़े पर सवार होकर पापियों का नाश करेंगे और एक बार फिर से सतयुग की स्थापना करेंगे हालांकि कल्कि की अवतार में अभी हजारों वर्ष बाकी है.


इस्लाम धर्म के दृष्टिकोण से

इस्लाम धर्म में भी प्रलय का भविष्यवाणी किया  गया है जिसे हम कयामत कहते हैं इस्लाम धर्म के मुताबिक अल्लाह एक दिन संसार को समाप्त करने आएंगे


यह दिन कब आएगा यह केवल अल्लाह को ही पता है इस्लाम धर्म के अनुसार शारीरिक रूप से जो मरे हुए इंसान हैं ,वह सारे लोग उस कयामत के दिन जी उठेंगे और उसी दिन ही हर इंसान के अच्छे बुरे कर्मों का फल अल्लाह के द्वारा दिया जाएगा ,इस्लाम धर्म के अनुसार दोबारा संसार का रचना या उत्पत्ति कभी भी नहीं होगी


ईसाई धर्म

ईसाई धर्म के सबसे पवित्र ग्रंथ बाइबिल के मुताबिक यह मान्यता है कि एक दिन प्रभु यीशु का जन्म इस धरती पर होगा लेकिन प्रभु यीशु का जन्म होने से पहले ही दुनिया का खत्म हो जाना तय है और यह दिन बहुत ही निकट है बस कुछ ही लोग ही बच पाएंगे इस दिन प्रभु यीशु न्याय करेगा


धर्म के अनुसार बात तो हो गई अब हम बात करेंगे विज्ञान के पहलू से ,तो आइए  देखते हैं विज्ञान क्या कहता है दुनिया खत्म हो जाने के बारे में वैज्ञानिकों का दावा है कि जिस तरह इस दुनिया में कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन हो रहा है उसे यह लगता है की प्रलय की घड़ी बहुत जल्दी आ जाएगी,वैज्ञानिकों के मुताबिक डायनासोर के खत्म होने के बाद या पहली बार एक बार फिर से सामूहिक प्रलय होगा 


दुनिया के बड़े-बड़े वैज्ञानिकों के अनुसार यह आशंका जताई गई है कि एक बहुत ही बड़ा ग्रह धरती के काफी करीब आएगा और यदि इस दौरान इसकी पृथ्वी से टक्कर हो जाती है तो पृथ्वी को कोई नहीं बचा पाएगा और महाप्रलय आ जाएगा,वैसे तो कुछ वैज्ञानिक ऐसी  प्रलय आने का आशंका से इनकार करते हैं, वैज्ञानिकों का मानना है कि ब्रह्मांड में ऐसे लाखों करोड़ों ग्रह और उल्का पिंड मौजूद है, जो कई बार धरती के पास से गुजरते हैं आपको बता दे की 1994 में भी एक ऐसे ही घटना घटी थी जो पृथ्वी के बराबर का 10 से 12 बड़े बड़े उल्का पिंड बृहस्पति ग्रह से टकरा गए थे, जो यह नजारा एक महा प्रलय से कम नहीं था आपको बता दे कि आज तक उस ग्रह पर उनकी आग और तबाही शांत नहीं हुई है

   
 

वैज्ञानिकों के अनुसार 250 मिलियन साल में पृथ्वी पर प्रलय आने की आशंका जताई गई है उस वक्त सभी जीव जंतु नष्ट हो जाएंगे और वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि उस वक्त धरती का तापमान लगभग 70 से 80 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा ऐसे में हर किसी के लिए चाहे वह इंसान या जीव जंतु हो उसके लिए जिंदा रह पाना असम्भव हो जाएगा और इस तरह से दुनिया खत्म हो जाएगी

    

 

आपको बता दे की मशहूर साइंटिस्ट न्यूटन ने भी भविष्यवाणी की है कि दुनिया एक न एक दिन खत्म हो जाएगी न्यूटन ने दावा किया है कि 2060 में महाप्रलय आएगा, न्यूटन ने यह प्रलय होने की भविष्यवाणी किसी खास तरीके से कैलकुलेट की है उन्होंने 1704 में ही भविष्यवाणी कर दी थी,उस समय लोगों को लगा था कि अभी 2060 में कई साल बाकी है लेकिन 2024 में अब यह सिर्फ 36 साल ही रह गई है तो देखना है कि क्या न्यूटन की भविष्यवाणी सही साबित होगी या फिर गलत

  

जैसा कि मैं आपको पहले ही बताया है कि दुनिया के हर बड़े वैज्ञानिक दुनिया के खत्म हो जाने का भविष्यवाणी करते रहे हैं नासा ने दावा किया है कि 2038 में एक विशाल एस्टेरॉइड पृथ्वी से टकराएगा और इस तरह से पृथ्वी पर महाप्रलय आ जाएगा नासा के वैज्ञानिकों ने यह भी दावा किया है कि इस स्टेरॉयड को टकराने की संभावना 72 फ़ीसदी जताई गई है





Post a Comment

0 Comments